सांगोद के देवली मांझी थाना क्षेत्र में हरिपुरा माझी गांव में आधी रात के बाद चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक-एक कर 6 घरों के ताले तोड़ दिए, जिनमें से 2 घरों से कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक ही रात में इतने घरों को चोरों ने निशाना बनाया