मोकामा: मोकामा के टाल इलाके में खलिहान की फसल में लगी आग, किसानों को भारी नुकसान
Mokameh, Patna | Apr 3, 2026 मोकामा के टाल इलाके के मोहनपुर में खलिहान में रखी तैयार फसल में भीषण आग लग गई, जिससे फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा फसल की कटाई करके दमाही हेतु खलिहान में रखा गया था, लेकिन इस बीच आग लग गई और किसानों को भारी क्षति झेलनी पड़ी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।