मल्हारगढ़: नापा खेड़ा में कार की टक्कर से दो घायल, अज्ञात चालक पर केस दर्ज
मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के नापा खेड़ा में अज्ञात कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से टू-व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में मोहनलाल और घीसालाल घायल हो गए,जिन्हें उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, फरियादी बालूराम गायरी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,