बनखेड़ी: नवांकुर अभियान के तहत बनखेड़ी में स्वासहयता समूह की महिलाओं ने बनाए सीड बॉल
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जनसंपर्क विभाग ने शनिवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में जनपद पंचायत बनखेड़ी अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर सीड बॉल निर्माण का