सिकंदरा: रवैय गांव स्थित खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी बिजली, मौके पर हुई मौत
Sikandra, Jamui | Jun 20, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के रवैय गांव में शुक्रवार की देर शाम 7 बजे के करीब वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय अधीन महतो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अधीन महतो गांव के उत्तर स्थित रजौन बहियार में खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने का मौका मिलने से पहले ही आकाशीय बिजली उस पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।