परसिया: सिलिंडर फटने के 10 दिन बाद भी इंडेन के अफसर जांच के लिए नहीं पहुंचे, जले मकान में रह रहा है दंपत्ति
चांदामेटा बाजार में जैन मंदिर के समीप आठ मई को शिक्षक के निवास में सिलिंडर फटने से आग लग गई थी। घटना के दस दिनों बाद भी इंडियन आईल के अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर नहीं पहंुचे है।सोमवार को 2 बजे पीडित परिवार ने बताया कि इंडेन के अधिकारी फोन रिसीव नहीं कर रहे है। गैस एजेंसी संचालक आवेदन भी स्वीकार नहीं कर रहे हेै।