चायल: असतुल्लागंज गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के असतुल्लागंज गांव में नहाने के दौरान एक युवक तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार देर शाम छह बजे की घटना! परिवार का रो रो कर बुरा हाल!