खगौल: दानापुर दियारा में गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, स्टीमर बंद होने से नाव के सहारे सफर
दानापुर दियारा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सरकारी स्टीमर सेवा इंजन खराब होने के कारण बंद है,जिससे ग्रामीण,छात्र और शिक्षक छोटी नावों के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं। हाल ही में एक नाव का इंजन बीच नदी में खराब हो गया,जिसके बाद दूसरी नाव की मदद से उसे किनारे लाया गया। इस दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। कई शिक्ष