भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर संदेश थाना की टीम ने नया साल सुरक्षित बनाने के लिए शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब की बिक्री और खरीद पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि नया साल में किसी भी तरह की कोई अनहोनी की घटना नहीं घट सके इसको लेकर शराब के खिलाफ करवाई तेज कर दी गई है।