उज्जैन शहर: महाकाल सवारी मार्ग का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण,10 जुलाई तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, सफाई व्यवस्था पर काटा वेतन
निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बाबा महाकाल की सवारी के मुख्य मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। अमृत 2.0 के तहत सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने टाटा कंपनी को 10 जुलाई तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड-22 में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य अध