रामसनेही घाट: सुमेरगंज के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल, घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया
सुमेरगंज के पास गुरुवार की रात 8:30 बजे दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान सूरज पुत्र राजित राम, धर्मराज और आलागनी गांव निवासी 18 वर्षीय अरुण पुत्र स्वामी दयाल के रूप में हुई है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया।