चूरू: दिवंगत कॉन्स्टेबल कृष्ण सिंह के परिजनों को एसपी निश्चय प्रसाद एम ने सौंपा ₹5 लाख का चेक, एक दशक से निभा रहे परंपरा
Churu, Churu | Jul 3, 2026 चूरू में खाकी का रिश्ता केवल ड्यूटी तक सीमित नहीं, बल्कि कठिन समय में एक-दूसरे के परिवार का सहारा बनने की परंपरा भी चूरू पुलिस वर्षों से निभा रही है। इसी मानवीय पहल के तहत पुलिस लाइन में कार्यरत रहे दिवंगत कॉन्स्टेबल कृष्ण सिंह के परिजनों को शुक्रवार को एसपी कार्यालय में एसपी निश्चय प्रसाद एम ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।