गुना नगर: म्याना: NH-46 पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से घुसा केले से भरा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत
गुना के म्याना ओवरब्रिज पर रविवार तड़के करीब 3:30 बजे NH-46 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इंदौर से केले लेकर भिंड जा रहा ट्रक सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक 35 वर्षीय गजेंद्र गोयल निवासी भिंड की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।