हैदरगढ़: पश्चिम बेलाव सहित विभिन्न गांवों में कृषि विभाग द्वारा आयोजित 'सघन खेती अभियान', किसानों को किया गया जागरूक
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा 'सघन खेती अभियान' और 'खेत बचाओ अभियान' चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खाद, हरी खाद और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। अभियान का लक्ष्य रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करके स्वस्थ फसल उत्पादन और मानव जीवन को स्वस्थ रखना है। यह अभियान 5 जून से शुरू हुआ था।