बिरौल थाना क्षेत्र के उछटी गांव में उपनयन संस्कार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने इस्तेमाल की गई पेन पिस्टल बरामद कर ली है। इस घटना में 10 वर्षीय राहुल कुमार झा के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी अमित कुमार झा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।