बांका: कोतवाली दुर्गा मंदिर में पूजा समिति की बैठक, खर्च पर चर्चा और बची राशि सुरक्षित रखने का निर्णय
Banka, Banka | Apr 12, 2026 कोतवाली दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी और शिव महापुराण आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अविनाश कुमार ने की, जिसमें पूजा समिति के सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।