बहराइच: जेल कॉलोनी के पास बांस कोठ और कूड़े में लगी आग, फायर टीम ने तुरंत पहुंचकर पाया काबू
बहराइच। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जेल कॉलोनी, रायपुर राजा में बांस कोठ व कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बहराइच से अग्निशमन दल तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंची फायर टीम ने बिना देर किए मोर्चा संभाला और समय रहते आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया।