मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल को रवाना किया। 49 यात्री पिथौरागढ़ पहुंचे, जहां जिलाधिकारी ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। यात्रियों ने हाउस ऑफ हिमालयाज का दौरा कर स्थानीय उत्पादों की सराहना की। दल अब धारचूला के लिए प्रस्थान कर चुका है।