सिकंदरा: सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, दो युवक गंभीर घायल
Sikandra, Jamui | May 13, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप बुधवार की शाम 5 बजे के करीब दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी बात यह है कि दोनो बाइक सवार हेलमेट नहीं रखा था जिस कारण दो की मौत हुई है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।