देसी कट्टा के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो डालना पड़ा महंगा, तीन घंटे के अंदर दो दो युवक देसी कट्टा संग गिरफ्तार, झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने दी जानकारी इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा के साथ वीडियो और फोटो डालकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले युवक को झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाने की पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।