बालोद: तांदुला नदी में बोरी से उठी दुर्गंध से फैली सनसनी, शव की आशंका निकली बकरे की अंतड़ी
Balod, Balod | May 19, 2026 जिला मुख्यालय बालोद के हीरापुर एनीकट स्थित तांदुला नदी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नदी किनारे पड़ी एक बोरी से तेज दुर्गंध आने लगी। राहगीरों और ग्रामीणों को आशंका हुई कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंक दिया गया है। मामले की सूचना तत्काल बालोद पुलिस को दी गई।