जशपुर: मातृत्व वन में राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिली नई ऊर्जा
राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर स्थित मातृत्व वन में सीता अशोक का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस वन में 400 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। रविवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण किया गया, जिससे कार्यक्रम को सामाजिक और भावनात्मक