नगीना: नगीना क्षेत्र में एलआरएस डिग्री कॉलेज के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल
Nagina, Bijnor | Jun 19, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगीना क्षेत्र में एलआरएस डिग्री कॉलेज के पास एक डंपर ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी।बाइक सवार गढ़ जलपुर निवासी आदित्य की मौत हो गई जबकि उसके पिता जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।बाइक सवार शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।