एत्मादपुर: थाना खंदौली के एक गांव में किशोर-किशोरियों के आपत्तिजनक वीडियो हुए वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Etmadpur, Agra | Mar 31, 2026 थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में किशोर-किशोरियों के कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वीडियो की सत्यता व उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।