टिकारी: टिकारी प्रखंड के नोनी पंचायत स्थित जलालपुर ग्राम में सर्पदंश से युवक की हुई मौत, पूर्व मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात
Tikari, Gaya | Jun 29, 2026 टिकारी प्रखंड के नोनी पंचायत स्थित जलालपुर ग्राम निवासी स्व. रामजतन दास के पुत्र वीरेंद्र दास का निधन विगत दिनों सर्पदंश से हो गया। जिसके बाद पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने युवक के आकस्मिक निधन की खबर पाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर शोक-संवेदना व्यक्त की। साथ ही दिवंगत युवक के परिवार को सरकारी सहयोग हेतु अधिकारी से बात की। इस अवसर पर कई ग्रामीण उपस्थित रहे