लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान ने बखरी विधायक सह बिहार सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे जिला पदाधिकारी से की है. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने एक ज्ञापन भी सौंपा है. इस संबंध में उन्होंने कहा कि बखरी विधायक सह गन्ना मंत्री बखरी समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हैं.