बाड़मेर: बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने लोकसभा में लूणी नदी में प्रदूषित पानी छोड़ने का मुद्दा उठाया
Barmer, Barmer | Aug 9, 2024 बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने लोकसभा में लूणी नदी में प्रदूषित पानी छोड़ने का शुक्रवार को मुद्दा उठाते हुए कहा की बालोतरा,जोधपुर,पाली टैक्सटाइल उद्योग से खतरनाक रासायनिक युक्त और गंदे नालों के पानी से प्रदूषित और अतिक्रमण की शिकार हो रही राजस्थान की मरूगंगा लूणी नदी का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है। जिसको लेकर नदी को संरक्षित करने की मांग रखी।