बाड़मेर: जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रैली और कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Barmer, Barmer | Aug 9, 2024 बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य रैली और कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बाड़मेर विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली चोहटन रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास से शुरू हुई जो शहर के मुख्य मार्ग से निकाली गई।