बाड़मेर: बाड़मेर में गोवा जैसा नजारा, रेडाणा का रण बना पिकनिक-स्पॉट
Barmer, Barmer | Aug 8, 2024 बाड़मेर शहर से करीब 60 किमी. दूर रेडाणा का रण को मिनी गोवा के रूप में भी जाना जाता है। इन दिनों हुई भारी बारिश के बाद गुरुवार को रेडाणा का रण पानी से लबालब हो गया है। 5-7 किमी. एरिया में जहां तक नजर जाती है वहां तक पानी ही पानी है। लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बना हुआ है। रोजाना बाड़मेर सहित आसपास के जिलों के लोग यहां पर पिकनिक बनाने पहुंच रहे हैं।