इटावा: सदर तहसील में नुमाइश के पास गाड़ी के ऊपर बैठकर जा रहा शख्स बैरियर से टकराने के कारण हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Feb 11, 2024 सिविल लाइन इलाके के नुमाइश के पास गाड़ी के ऊपर बैठकर जा रहा शख्स बैरियर से टकराने के कारण घायल हो गया। घायल शख्स राजू आलमपुरहौज का रहने वाला है और कोल्डड्रिंक की सप्लाई करने के लिए गाड़ी के ऊपर बैठकर जा रहा था। तभी बैरियर से टकराकर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।