मांझी: भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुखिया दीपक मिश्रा ने की मुलाकात , उच्च स्तरीय जांच की मांग
Manjhi, Saran | Jun 22, 2026 मांझी प्रखंड के भलुआ बुजुर्ग पंचायत के मुखिया दीपक मिश्रा भोजपुर पुलिस के कथित फर्जी एनकाउंटर में मारे गए चर्चित समाजसेवी भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलने शाहपुर के भीटोली गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सच्चा और जांबाज साथी बताया। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की।