कैसरगंज: कैसरगंज इलाके में प्लाटिंग के आड़े आ रहे पीपल के पेड़ को भू-माफियाओं ने कटवाया, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कैसरगंज इलाके में प्लाटिंग की जमीन के आगे सरकारी जमीन पर लगे पीपल के पेड़ को प्लाटिंग कर रहे भू-माफियाओं ने कटवा डाला। सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर वन क्षेत्राधिकारी ने दरोगा को भेजकर इसकी जांच करवाई। वन दरोगा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।