सुपौल: जगतपुर आजाद चौक पर ‘एक पेड़ भरत तिवारी के नाम’ अभियान, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Supaul, Supaul | Jun 25, 2026 सुपौल जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत जगतपुर आजाद चौक पर समाजसेवी लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में एक पेड़ भरत तिवारी के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं, देशप्रेमियों एवं गरीब परिवारों के लोगों ने भाग लेकर भरत तिवारी की स्मृति में एक पौधा लगाया।