ऊंचाहार: सबीसपुर के पास पुलिया से टकराकर पलटी कार, गड्ढे में गिरी, एक की मौत, गंभीर रूप से घायल 6 को रेफर किया गया
रायबरेली प्रतापगढ़ जिले की सीमा पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबीसपुर के पास सोमवार की दोपहर,प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में गिर गई।घटना में कार सवार कुल 7 लोग घायल हो गये, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हरिलाल को मृत घोषित किया गया, बाकी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।