बालाघाट: सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत चांगोटोला पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर चलाया जागरूकत
सेफ क्लिक 2.0' अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा जिले के चांगोटोला थाना क्षेत्र में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक सोमवार लगभग प्रातः 9 बजे किया गया। इस अवसर पर नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।