टेहरोली: शौचालय के टैंक में गिरा सांड, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया, मौके पर भारी भीड़
गुरसराय नगर के कटरा चौराहे के समीप स्थित सार्वजनिक शौचालय के लैट्रिन टैंक में रविवार को समय 4 बजे एक सांड गिरकर फंस गया। बताया गया कि सांड शौचालय के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक टैंक का हिस्सा धंसने से वह अंदर जा गिरा और बाहर निकलने में असमर्थ हो गया। सांड के टैंक में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया है