झुंझुनू: विधानसभा उपचुनाव हेतु 1450 से अधिक मतदाता वाले 14 बूथों पर बनाए जाएंगे सहायक बूथ
झुंझुनूं विधानसभा सीट के उपचुनाव में जिन बूथों पर 1450 से अधिक मतदाता हैं, वहां सहायक बूथ बनाए जाएंगे। झुंझुनूं विधानसभा में ऐसे कुल 14 बूथ होंगे, जिनमें 13 शहरी और 1 ग्रामीण इलाके के हैं। इन बूथों पर मतदाताओं की सहूलियत के लिए मुख्य बूथ के साथ सहायक बूथ स्थापित किए जाएंगे।