झुंझुनू: सिरियासर कलां के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
झुंझुनूं में जयपुर-श्रीगंगानगर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा झुंझुनूं के सदर थाना क्षेत्र के सिरियासर कलां गांव के पास हुआ। ट्रेन के लोको पायलट ने हादसे की सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। घटना के बाद रेलवे पुलिस और झुंझुनूं सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।