झुंझुनू: झुंझुनू के वार्ड नंबर 42 में देखने को मिली हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, हिंदू भाई ने मुस्लिम बहन का भरा मायरा
झुंझुनू के वार्ड नंबर 42 में राकेश झाझडिया ने की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल, शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे राकेश झाझडीया ने अपनी मुस्लिम बहन शमीम के मायरा भरकर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की है, राकेश झाझडीया ने बताया कि उनकी मुस्लिम बहन शमीम के भाई नहीं है जिसके चलते उन्होंने तीन बार अपनी मुंह बोली बहन के मायरा भर के हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की है।