गोला: धुरियापार चीनी मिल के पास साइड लेने के विवाद में युवक की पिटाई, जातिसूचक गालियां दी गईं, केस दर्ज
धुरियापार चीनी मिल के पास साइड लेने के विवाद में युवक की पिटाई कर जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित सीताराम निवासी बाथ बुजुर्ग ने बताया कि 9 नवंबर की शाम सब्जी लेकर लौटते समय अजीत यादव, शैलेश यादव, शिवा यादव व पांच अज्ञात हमलावरों ने उसे मारा-पीटा। बीच-बचाव करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग निकले।