बरौनी: मंडल रेल प्रबंधक ने सोनपुर-बरौनी रेलखंड का निरीक्षण किया है
पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने 11 और 12 जून 2026 को सोनपुर-बरौनी तथा बरौनी-दिनकरग्राम सिमरिया रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया है इस दौरान महनार रोड, मोहिउद्दीननगर, मानसी स्टेशन और मानसी माल गोदाम सहित विभिन्न रेलवे परिसंपत्तियों की गहन जांच की गई है