अगिआंव: एसपी राज के सख्त निर्देश पर भोजपुर की सड़कों पर चला पुलिस का शिकंजा, वाहन चेकिंग में ₹3 लाख 31 हजार का लगाया जुर्माना
Agiaon, Bhojpur | Jan 28, 2026 भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर नारायणपुर थाना सहित जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, कागजात की कमी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 3 लाख 31 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।