इगलास गोरई थाना क्षेत्र के गांव जीवनपुर ऊसरपुर में सोमवार शाम अलाव ताप रहे किशोर पर बाइक सवार दो लोगों ने अचानक गोली चला दी घटना आज दिन सोमवार समय करीब शाम साढ़े छह बजे की है गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और आरोपित मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।जीवनपुर निवासी भूपेंद्र सिंह का पुत्र कालू उर्फ प्रशांत अपने घर के बाहर कुछ साथियों के साथ अलाव ताप रहा था।