बालोद: भेड़िया नवागाँव में आंधी-बारिश से गिरा BSNL का टॉवर, बिजली गुल, लाखों का नुकसान
Balod, Balod | Jun 12, 2026 भेड़िया नवागाँव में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश से BSNL टावर गिर गया, 50 से अधिक पेड़ और बिजली के पोल टूटे। पूरे गांव में बिजली गुल हो गई। सरपंच के अनुसार, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और लोगों को बिजली व पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।