कपासन: मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम श्री शनि महाराज आली के मासिक भंडार से 18 लाख 56 हजार 270 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई
मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम श्री शनि महाराज आली के मासिक भंडार से इस बार 18 लाख 56 हजार 270 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई है। हालांकि, सिक्कों की गिनती अभी बाकी है। श्री शनिमहाराज आली में हर महीने अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोले जाते हैं। तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि श्री शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना