मऊगंज: मऊगंज में किसान कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, रिटायर्ड डीएसपी ने कहा- ब्राह्मण समाज कांग्रेस से दूर हो रहा
Mauganj, Rewa | Oct 10, 2025 मऊगंज के उत्सव पैलेस में किसान कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में रिटायर्ड डीएसपी आर.बी. शर्मा ने कांग्रेस की वर्तमान दुर्गति के लिए वंशवाद को प्रमुख कारण बताया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के महासचिव राम बहादुर शर्मा, पीसीसी सदस्य डॉ. विनोद शुक्ला, तेज प्रताप तिवारी और राजीव तिवारी उपस्थित रहे।