सासाराम: सासाराम में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज, 43 पॉइंट पर पुलिस रही मुस्तैद
Sasaram, Rohtas | May 28, 2026 सासाराम में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज, 43 पॉइंट पर मुस्तैद रही पुलिस सासाराम में बकरीद (ईदुज्जुहा) का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य ईदगाह सहित शहर की 30 मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जहां लोगों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी