भोपाल के सूखी सेवनिया में सातवीं कक्षा की छात्रा ने मामा के घर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने उसे सुबह फंदे पर लटका देखा और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और परिजनों के बयान के आधार पर आगे जांच जारी है।