रामपुर: अहरोला गांव में शादी समारोह के दौरान युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से की हर्ष फायरिंग, आरोपी पर मुकदमा हुआ दर्ज
Rampur, Rampur | Feb 15, 2025 अहरौला गांव में शादी समारोह के दौरान एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की है। हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो को लेकर आरोपी युवक के खिलाफ थाना खजुरिया में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उपरोक्त मामले में पहले से ही हमारे थाने खजुरिया में मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है जल्द ही आगे कार्रवाई की जाएगी