रामपुर: नगर विधानसभा क्षेत्र में 85 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होंगी 6 सड़कें, विधायक आकाश सक्सेना ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Feb 14, 2025 नगर विधानसभा क्षेत्र में 85 करोड़ रूपये की लागत से छह सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने निर्माण कार्यों को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग के अफसरों की मानें तो जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नगर विधानसभा क्षेत्र के संपर्क मार्गों के साथ ही मुख्य मार्गों की हालत खस्ता हो गई है। अब 6 सड़को का निर्माण कराया जाएगा।